1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुना में खरीदी केंद्र पर किसानों से वसूली का आरोप, सर्वेयर द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग!

गुना में खरीदी केंद्र पर किसानों से वसूली का आरोप, सर्वेयर द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग!

किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

By: Naredra 
Updated:
गुना में खरीदी केंद्र पर किसानों से वसूली का आरोप, सर्वेयर द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग!

गुनाः जिले के चना-मसूर खरीदी केंद्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पगारा स्थित बेलोनिया वेयरहाउस पर किसानों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता किसान सुरेंद्र धाकड़, ग्राम पूनमखेड़ी ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग की जा रही है। किसान का कहना है कि उसे अपनी उपज तौल और खरीदी प्रक्रिया के लिए मजबूरी में ₹700 देने पड़े। इस दौरान किसी ने पैसे लेने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गुना से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...