1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ी खबर: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 22 जिला जजों का किया तबादला, जानें आपके जिले का कौन बना जिला न्यायाधीश

बड़ी खबर: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 22 जिला जजों का किया तबादला, जानें आपके जिले का कौन बना जिला न्यायाधीश

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने बड़े पैमाने पर जिला जजों और यूपी के कई मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण, लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी और कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों का फेरबदल किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी खबर: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 22 जिला जजों का किया तबादला, जानें आपके जिले का कौन बना जिला न्यायाधीश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने बड़े पैमाने पर जिला जजों और यूपी के कई मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण, लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी और कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों का फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने एक अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार,स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में बुलंदशहर के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेष को वाराणसी, मथुरा के जनपद न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र को बुलंदशहर, अलीगढ़ के जिला जज विवेक संगल को मथुरा और अम्बेडकर नगर के जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग को अलीगढ़ का जिला जज बनाया गया है.

वहीं इसी क्रम में फैज़ाबाद की लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी के पीठासीन अधिकारी पदम नारायण मिश्र को अम्बेडकरनगर का जिला जज, बाराबंकी फैमिली कोर्ट के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बृजेश कुमार मिश्र को कौशाम्बी का जनपद न्यायाधीश, गोरखपुर की लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी के पीठासीन अधिकारी सुधीर कुमार को पीलीभीत का जिला जज, बाराबंकी के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्‍यूनल के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार को अमरोहा का जिला जज और कॉमर्शियल कोर्ट आगरा के पीठासीन अधिकारी सुधीर कुमार को बागपत का जनपद न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि इसके साथ ही कुशीनगर की फैमिली कोर्ट के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश विनय कुमार को कॉमर्शियल कोर्ट आगरा के पीठासीन अधिकारी, मुरादाबाद की लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी के पीठासीन अधिकारी लक्ष्मीकांत शुक्ल को संतकबीरनगर का जिला जज, आगरा की लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी के पीठासीन अधिकारी जयप्रकाश तिवारी को महराजगंज का जनपद न्यायाधीश, बरेली की लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथॉरिटी के पीठासीन अधिकारी भानुदेव शर्मा को संभल का जिला जज और वाराणसी के कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी शिवकुमार को मिर्जापुर का जनपद न्यायाधीश बनाया गया है।

जबकि इसी क्रम में मिर्जापुर के जिला जज लालचंद्र गुप्ता को वाराणसी के कॉमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी, कानपुर नगर के कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी तरुण सक्सेना को जालौन का जिला जज, उन्नाव के जिला जज सैयद माउज बिन आसिम को कॉमर्शियल कोर्ट कानपुर नगर का पीठासीन अधिकारी और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्‍यूनल कौशाम्बी के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह को महोबा का जिला जज नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अमरोहा के जिला जज सुरेंद्र सिंह को हरदोई, महराजगंज के जनपद न्यायाधीश संदीप जैन को एटा, जालौन के जिला जज अशोक कुमार सिंह को कुशीनगर और महोबा के जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह को उन्नाव का जनपद न्यायाधीश बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...