1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, CM योगी समेंत मौजूद रहे ये नेता

UP विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, CM योगी समेंत मौजूद रहे ये नेता

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या मौजूद रहे। इसके साथ ही कांग्रेस, सपा व सुहेलदेव पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, CM योगी समेंत मौजूद रहे ये नेता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार 17 अगस्त से शुरु हो रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या मौजूद रहे। इसके साथ ही कांग्रेस, सपा व सुहेलदेव पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आपको बता दें कि मानसून सत्र एक सप्ताह का होगा। इसमें 3 दिन सदन में चर्चा होगी। योगी सरकार 18 अगस्त को चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। पहले अनुपूरक बजट 20 अगस्त को पेश होना था पर मोहर्रम की छुट्टी के कारण तारीख में फेरबदल किया गया। 18 अगस्त को ही प्रथम चरण में औपचारिक कार्य के बाद प्रस्ताव तथा अध्यादेश व अधिसूचना को पटल पर रखा जाएगा।

वहीं दोपहर 12:30 बजे के बाद से वित्तीय वर्ष 2021-22 की अनुपूरक मांगों का प्रस्तुतीकरण होगा। 19 अगस्त को बैठक नहीं होगी। शुक्रवार 20 अगस्त को मोहर्रम का अवकाश है। शनिवार तथा रविवार को अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी। 23 अगस्त, सोमवार को सदन में विधायी कार्य होंगे। 24 अगस्त को अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा के बाद मांग पर विचार होगा। इसी दौरान मतदान तथा सदन की अनुज्ञा पर विचार होगा। इसके बाद विधायी कार्य होंगे और सदन स्थगित किया जाएगा।

आपको बता दें कि सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्य विपक्षी दल सपा नेता नरेंद्र वर्मा ने कहा कि, सपा जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार को सड़क से सदन तक घेरेगी। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सभी समाजवादी नेता सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती, इसलिए सदन की कार्यवाही इतने कम दिनों के लिए रखी गयी है, लेकिन कांग्रेस सरकार को सदन में चुप नहीं बैठने देगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...