1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तय समय पर पूरे होंगे सिंहस्थ 2028 के सभी निर्माण कार्य- आशीष सिंह, सिंहस्थ मेला अधिकारी

तय समय पर पूरे होंगे सिंहस्थ 2028 के सभी निर्माण कार्य- आशीष सिंह, सिंहस्थ मेला अधिकारी

बताया कि वर्तमान में 19 पुल निर्माणाधीन हैं, इनमें से ज्यादातर दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे और जो बचेंगे वह मार्च 2027 तक बनकर पूरे हो जाएंगे।

By: Naredra 
Updated:
तय समय पर पूरे होंगे सिंहस्थ 2028 के सभी निर्माण कार्य- आशीष सिंह, सिंहस्थ मेला अधिकारी

उज्जैनः सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तमाम निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पूरा करना काफी चुनौती भरा है। इस मामले में उज्जैन कमिश्नर और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि सिंहस्थ 2028 से संबंधित जितने भी कार्य चल रहे हैं। वह सभी समय सीमा के अंदर गुणपत्तापूर्ण सम्पन्न हों। इस संबंध में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तैयारी- मेला अधिकारी

मेला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने वाले हैं, उन सभी की विधिवत व्यवस्था हो। सभी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं और उसी क्रम में चाहे 29 किलोमीटर के घाट हों या सिलारखेड़ी जलाशय हो, सड़कों का चौड़ीकरण या नई रोड़ बनाने की योजना हो या दूसरे काम हों वह सभी चल रहे हैं।

‘लगातार हो रही निर्माण कार्यों की जांच’

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा लगातार विगत दिनों से सुबह 6 बजे भी भ्रमण शुरू किया गया है। इसके अलावा 10 बजे से 02 बजे के बीच में रोज ही भ्रमण होता है और उस भ्रमण में अगर कहीं निर्माण कार्य में किसी तरह की समस्या आ रही है तो तत्काल मौके पर ही उसकी निराकरण किया जाता है।  कार्य की गुणवत्ता भी जांची जाती है। गुणवत्ता के लिए संभाग के अन्य इंजीनियर्स भी हमने लगा रखे हैं। प्रत्येक काम को महीने में दो बार जांचते हैं और उसमे कोई कमी मिलती है तो उसमें तत्काल सुधार किया जाता है।

समय सीमा के अंदर पूरे होंगे सारे कार्य- आशीष सिंह

इंजीनियर्स के ऊपर कार्रवाई भी करते हैं। जितने भी हमारे काम हैं उसकी समय सीमा से पहले पूर्ण हो जाएंगे। पुलों के काम चल रहे हैं जिनमें सबसे ज्यादा समय लगता है, वह इसी दिसंबर से चालू हो जाएंगे। रोड्स भी कंपलीट होनी शुरू हो जाएंगी। जो अस्थाई काम होने हैं उसे हमने अभी से चालू कर दिए हैं। 2027 की जो बारिश होगी उसके बाद चालू होंगे। उन पर भी हम लोगों का काम प्रारंभ हो गया है। जो समय सीमा रखी गई है उससे पहले ही सभी काम कंपलीट हो जाएं यह सुनिश्चित किया जाएगा।

सिंहस्थ-2028 के लिए 19 पुल निर्माणाधीन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 19 पुल निर्माणाधीन हैं, इनमें से ज्यादातर दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे और जो बचेंगे वह मार्च 2027 तक बनकर पूरे हो जाएंगे। सभी काम अलग-अलग प्रकार के हैं कुछ विभागीय मद में लिए गए हैं, कुछ पीपीपी में लिए गए हैं। सभी विभागों द्वारा अलग-अलग फंड से काम लिया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...