1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ: मारेंगे या मरेंगे, इंसाफ पाने के लिए सिस्टम से लड़ेंगे

अलीगढ: मारेंगे या मरेंगे, इंसाफ पाने के लिए सिस्टम से लड़ेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ: मारेंगे या मरेंगे, इंसाफ पाने के लिए सिस्टम से लड़ेंगे

यूपी के अलीगढ़ में कानून को धोखा देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है कि उसका भाई अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करता था। जिसके चलते दबंगों ने बीते दिनों रात को सोते वक्त उसकी हत्या कर दी और हत्यारों ने खुद को एप्लीकेशन में गवाह बना कर गांव के अन्य बेकसूर लोगों के नाम मुकदमा पंजीकृत करा दिया था।

मृतक के भाई ने इसकी शिकायत हत्या के अगले दिन ही पुलिस को कर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले में न्याय न मिलने के चलते मृतक के भाई ने परिवार समेत थाने पर धरना देने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है।

दरअसल अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव पीपली में बीते 25 सितंबर की रात को एक नीरू नाम के युवक की इस वजह से हत्या कर दी गई थी, क्योंकि वह गांव में गैर प्रांत की अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध किया करता था। मृतक के बड़े भाई प्रकाश का आरोप है कि उसकी हत्या नामजद लोगों द्वारा घर में सोते वक्त की गई थी।

छोटे भाई की मौत के कारण प्रकाश अपनी सुध बुध खोया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने षड़यंत्र रचते हुए एक एप्लीकेशन तैयार करके उसमें हत्यारों ने खुद को गवाह बनाते हुए गांव के अन्य लोगों के नाम हत्या में लिखवा दिया और सुध बुध खोए प्रकाश के एप्लीकेशन पर सिग्नेचर करा लिए।

इसकी जानकारी जब अगले दिन मृतक के भाई प्रकाश को हुई तो पुलिस प्रशासन से मामले की शिकायत की गई। लेकिन हत्यारोपीयों ने पुलिस के साथ सांठगांठ करके बेकसूर लोगों को जेल भिजवा दिया। जबकि मुख्य आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। मृतक के भाई प्रकाश ने शहर आकर एसएससी दफ्तर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।

अब मृतक के भाई प्रकाश ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि या तो वह उसको न्याय दिलाते हुए मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। अन्यथा की स्थिति में 5 दिसंबर को अपने छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी को साथ ले जाकर थाने पर धरना देगा। चाहे फिर वहां भूख प्यास से पूरा परिवार अपनी जान ही क्यों ना खो बैठे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...