1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh: दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 58 पर पहुंचा

Aligarh: दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 58 पर पहुंचा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Aligarh: दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 58 पर पहुंचा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रविवार को दो और पॉजिटिव मरीज बढ़ गए। इनमें एक तुर्कमान गेट की 20 वर्षीय महिला हैं जबकि  दूसरे 53 वर्षीय व्यक्ति सराय सुल्तानी के हैं। इन दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 58 पहुंच गई है।

जमाती ठीक होकर गए घर

गौंडा रोड निवासी 53 वर्षीय जमाती भी कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त था। करीब एक माह पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। तीन अप्रैल को वह आगरा के एक अस्पताल में भर्ती हो गया। चार अप्रैल को उसकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। तभी से इलाज चल रहा था। वह स्वस्थ होकर अलीगढ़ आया, जिसे वापस आगरा भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...