अलीगढ़ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए प्रशासन ने निजी अस्पतालों से कहा है कि वे हर मरीज को कोरोना संक्रमित समझकर इलाज करें। डॉक्टर व स्टाफ पीपीई किट समेत सभी सुरक्षा उपाय अपनाए। अगर किसी अस्पताल में प्रॉटोकॉल का पालन नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
संक्रमित मरीजों की हो जांच
कलक्टे्रट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि बुधवार को मिले पांच संक्रमित मरीजों में एक झोलाछाप भी है। वह मरीजों का इलाज कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा लिखाया जाए। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाए। कंटेनमेंट व हॉटस्पॉट जोन में होम डिलीवरी से ही सामान की आपूत की जाए।