1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh: Red Zone में तीन और corona पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 53 पॉजिटिव

Aligarh: Red Zone में तीन और corona पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 53 पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Aligarh: Red Zone में तीन और corona पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 53 पॉजिटिव

अलीगढ़ : कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत अलीगढ़ में बुरी हुई है। निरंतर पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। गुरुवार को सुबह ही तीन और मरीजों की जांच पॉजिटिव आई है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इनमें दो की मृत्यु हो चुकी है। 11 सही हो गए हैं।

अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 83 सैंपल जुटाए। सराय हकीम में पांच नए मरीज मिलने के बाद 13 और सैंपल जुटाए गए। पूर्व में यहां से 19 परिवारों से सैंपल लिए गए थे। इन्हीं तीन परिवारों से पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहीं, भमोला में पहला मरीज मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...