1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ : दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लूटपाट

अलीगढ़ : दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लूटपाट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ : दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लूटपाट

थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में गुरुवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लूटपाट की। महिला से 35 हजार लूट ले गए। यह रकम पीड़ित ने अपने मायके से मंगाई थी। कुछ दिनों पहले कर्ज लेकर खरीदी गई भैंस के पैसे देने थे। इस मामले में पुलिस दो पक्षों में रंजिश की बात कहते हुए जांच में जुटी हुई है।

महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। गांव जटपुरा निवासी ब्रजेश देवी पत्नी शांतिस्वरूप ने बताया कि थोड़ी खेती-बाड़ी व मजदूरी के सहारे परिवार पलता है। उसने 20 दिन कुछ रकम उधार करते हुए एक भैंस खरीदी थी।

भैंस वाले के पैसे देने के लिए गांव बुढ़ासी स्थिथ मायके से 35 हजार रुपए उधार मंगाए थे। गुरुवार दोपहर में करीब 1:30 बजे उसकी वृद्ध मां भूदेवी व भतीजा अभिषेक रुपए देने के लिए घर आए थे। रुपए देकर वे लोग वापस जाने लगे।

इसी बीच गांव के ही तीन युवक आ गए और अकेली देखकर घर में घुस आए। तमंचे तानकर उधार लिए गए रुपए छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। चीख सुनकर भतीजा बचाने दौड़ा तो उसे भी पीटा।

महिला को घायल अवस्था में परिजन थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश चली आ रही है। फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...