कोरोना वायरस का कहर जारी है। बुधवार को सात साल के बच्चे सहित छह लोग पॉजिटिव मिले। इनमें पांच रसलगंज के सराय हकीम से और एक भमोला से है। जिले में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 11 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 37 है।
शहर के नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे सराय हकीम में सात साल का बच्चा और 19 साल की युवती सहित पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन सराय हकीम में दो मई को मिली संक्रमित महिला के निकट संबंधी और दो पड़ोसी हैं। सराय हकीम के अन्य तीन मरीजों की उम्र 52, 47, 25 वर्ष है। 72 वर्ष का बुजुर्ग भमोला का है।