अलीगढ़: कोरोना वायरसकी वजह से देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। तीसरे लॉकडाउन में अलीगढ़ की हालत काफी बुरी हुई है। बतादें कि, बुधवार को सुबह ही छह और पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें सात साल का बच्चा व एक महिला भी शामिल है।
आपको बताते चलें कि, अलीगढ़ में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही, 11 मरीज ठीक हो गए हैं।
अलीगढ़ में कोरोना से एक और की हुई मौत
मंगलवार को कोरोना वीयरस से अलीगढ़ में एक और शक्स की मौत हो गई थी। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती उस्मानपाड़ा की संक्रमित 45 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। वहीं, सराय हकीम में एक और महिला संक्रमित मिली थी। इस सहित संक्रमितों की संख्या अब 44 हो गई थी, जिनमें से अब तक दो की मौत हो चुकी है। लेकिन बुधवार को संख्या बढ़कर 50 हो गई।