उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ की तहसील इगलास में सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इस मामले में कस्बा के एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है।
बतादें कि, सोशल साइट फेसबुक में कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। दरअसल, 24 मई को कस्बा निवासी युवक के फेसबुक मैसेंजर पर ङ्क्षहदू देवी-देवताओं के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। सूत्रों के अनुसार, युवक का नाम राजेश उर्फ राजू सक्सेना हैं। उसका कहना है कि जब उसने अश्लील फोटो देखे तो उसकी भावनाओं को ठेस पहुंची। इससे क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची हैं।