1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: शहर में दोपहर एक बजे तक खुलेंगे बाजार, देहात में 12 घंटे

अलीगढ़: शहर में दोपहर एक बजे तक खुलेंगे बाजार, देहात में 12 घंटे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: शहर में दोपहर एक बजे तक खुलेंगे बाजार, देहात में 12 घंटे

अलीगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। प्रशासन ने रेड व ऑरेंज जोन के आधार पर शहर व देहात में छूट की सीमा तय की है। अलीगढ़ शहर रेड जोन में है, इसलिए यहां ज्यादा छूट नहीं मिलेगी।

जरूरी वस्तुओं की दुकानें अब सुबह 6 से 10 की बजाय दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। महावीरगंज, छिपैटी, बारहद्वारी जैसा कोई बाजार नहीं खुलेगा। ऑरेंज जोन में शामिल ग्रामीण क्षेत्र में 12 घंटे दुकानें खुलेंगी। टप्पल में केस मिलने पर बाजार नहीं खुलेगा। 

रेड जोन में ये है बदलाव  

डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने बताया कि रेड जोन में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब सुबह छह से एक बजे तक खुलेंगी। पहले ये दुकानें 10 बजे तक खुलती थीं। मोहल्ले-बस्तियों में भी दुकानें खुल सकेंगी, मगर उन पर ज्यादा भीड़ जुटी और शारीरिक दूरी का पालन नहीं पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...