अलीगढ़ : लॉकडाउन में साइबर अपराधियों ने नए-नए तरीकों से फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया है। सोमवार को फिर एक ऐसा मामला सामने आया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के प्रो. मोहम्मद रिजवान खान के नाम से फर्जी मेल आइडी बनाई गई। सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बतादें कि, एएमयू के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहम्म्मद रिजवान खान ने एसएसपी से इसकी शिकायत दी थी। डॉ. रिजवान ने कहा था कि उनके सहयोगियों को कुछ फर्जी ई-मेल प्राप्त हुए हैं। मेल को फर्जी आइडी से भेजा गया है, जो किसी शातिर ने डॉ. रिजवान के नाम से बना ली है। सेंडर में प्रोफेसर का नाम लिखा गया है। प्रोफेसर ने इसकी जांच कराने की मांग की। प्रॉक्टर ऑफिस के माध्यम से मिली शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।