1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले से गायब था घर से

अलीगढ़ : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले से गायब था घर से

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले से गायब था घर से

mukesh ki report

थाना गोंडा क्षेत्र में व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंचे सीओ परशुराम सिंह और गोण्डा पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी और मौके पर पहुची फोरेंसिक टीम द्वारा जांच नमूने लिए गए।

परिजनों द्वारा बताया गया धीरेंद्र सिंह निवासी नगला पहाड़ी किसान है। जो कि कल सुबह बुधवार से ही वह गायब था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों द्वारा काफी ढूंढने के उपरांत भी कुछ पता नही चला।

इधर नगला पहाड़ी के समीप ईंट भट्टे की लेबर ईंट पाथ रही थी। तभी उनकी नजर बम्बे के सहारे पेड़ पर गई और पेड़ पर व्यक्ति का शव फाँसी के फंदे पर झूल रहा था।

आसपास के गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।

हालांकि कोई भी कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। सीओ परशुराम सिंह द्वारा बताया गया सूचना मिली थी कि शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है।

मौके पर थानाध्यक्ष अनुज सैनी और फोरेंसिक टीम द्वारा शव के जांच नमूने लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...