1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला कोरोना

Aligarh: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला कोरोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Aligarh: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला कोरोना

शहर को हॉट कर अब कोरोना वायरस ने देहात की ओर रुख कर लिया है। देहात में भी अब कोरोना वायरस संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। अब 17 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 12 गुजरात व  महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैैं। डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ा दी है। बीडीओ को अपने क्षेत्र में रोज 10 गांवों का निरीक्षण करना है।

एसडीएम पांच गांव देखेंगे। सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। संक्रमण के लक्षण दिखने पर सैंपल कराए जाएंगे। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे करेंगी।  होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए। प्रशासन पड़ताल कर रहा है कि ये कितने लोगों से मिले। परिवारों में क्या स्थिति रही। इसी हिसाब से सैंपल भरे जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...