1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: 60 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

अलीगढ़: 60 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: 60 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

यूपी के जिले अलीगढ़ में एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के भर्ती 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। अलीगढ़ में कोरोना से यह 14वीं मौत है।

बतादें कि, दुर्गापुरी सासनीगेट निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तीन दिन पूर्व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर रविवार रात उनको कोविड वार्ड के वेंटीलेटर पर रखा गया।

तो वहीं, सुबह होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कॉलेज प्रशासन ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाकर जानकारी जिला प्रशासन को दे दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...