कोरोना के कहर के बीच राहत खबर यह है कि हर रोज आ रही रिपोर्टों में 90 फीसद तक निगेटिव पाई जा रही हैं।
शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा विभाग को भेजी गई 50 रिपोर्टों में से 40 निगेटिव पाई गई हैं। लेकिन संक्रमित मरीजों का मिलना अभी जारी है। जिले में 14 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से चार की रिपोर्ट अन्य जिलों में तैयार हुई है। संक्रमित मरीजों में महावीर गंज का एक व्यापारी व सात मरीज एक ही परिवार के हैं। इन सहित अब तक जिले में 150 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। 72 का इलाज चल रहा है, जबकि 63 मरीज सही होकर घर जा चुके हैं।