1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज, फैंस ने जमकर किए कमेंट

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज, फैंस ने जमकर किए कमेंट

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज था और सभी जानना चाहते थे कि यह किस तरह की फिल्म होने वाली है। टीजर रिलीज होने के बाद अब आपको फिल्म को लेकर कुछ जानकारी मिलेगी। टीजर की शुरुआत होती है आलिया और विजय वर्मा से।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज, फैंस ने जमकर किए कमेंट

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और सिंगर हैं। वह वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में सुमार हैं। और लगातार सुपर फिल्‍में कर रही हैं। फिल्म जगत में आने से पहले आलिया का वज़न काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत करके फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में एक ग्लैमरस लड़की की भूमिका अदा की। आलिया ने सिर्फ तीन माह के अंदर अपना 16 किलो वजन कम किया। अपनी ही बहन पूजा भट्ट की तरह आलिया बेहद खूबसूरत देखती है।

 

वही, आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मसहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्‍म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। उनके पिता गुजराती मूल के ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी माता जर्मन मूल की भारतीय कश्‍मीरी हैं।आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्‍होंने ब्रिटेन की नागरिता ली है और उनके पास संयुक्‍त राजशाही पासपोर्ट भी है।

 

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज था और सभी जानना चाहते थे कि यह किस तरह की फिल्म होने वाली है। टीजर रिलीज होने के बाद अब आपको फिल्म को लेकर कुछ जानकारी मिलेगी। टीजर की शुरुआत होती है आलिया और विजय वर्मा से।

दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं और फिर एक-दूसरे को प्यार करने लगते हैं। आलिया की मां का किरदार निभाया है शेफाली शाह ने और फिर मां के आशीर्वाद के साथ दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन यहां इनकी कहानी खत्म नहीं होती बल्कि यही से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी

टीजर में आप देखेंगे कि आलिया अपनी और विजय की स्टोरी को एक मेंढक और बिच्छू से कम्पेयर करते हुए बताती हैं। इसके साथ ही हमें देखने को मिला कि शादी के बाद विजय को आलिया पर शक होने लगता है कि उनका किसी के साथ एक्सट्रा मैरिटर अफेयर है। वीडियो के एंड में आपको आलिया का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा।

वीडियो को शेयर कर आलिया ने लिखा, ‘ये सिर्फ एक टीज है डार्लिंग्स। हम आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को।’ फैंस को आलिया का ये टीजर काफी पसंद आ रहा है। सभी आलिया की परफॉर्मेंस और फिल्म की स्टोरी से इम्प्रेस दिख रहे हैं।

 

फिल्म के बारे में बता दें कि इसे विशाल भारद्वाज बना रहे हैं और इसके लिरिक्स लिखे हैं गुलजार ने। वैसे बता दें कि आलिया के लिए यह फिल्म काफी खास है क्योंकि इसके जरिए आलिया ने फिल्म में पहली बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया है।

आलिया ने फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, इस फिल्म की मेरे दिल में खास जगह है क्योंकि यह बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म है और वह भी रेड चिलीज के साथ। हम बहुत खुश और प्राउड महसूस करते हैं कि कैसे इस फिल्म ने बनकर शेप लिया है। हमें आशा है कि ये फिल्म सभी को एंटरटेन करेगी।

वैसे बता दें कि इस फिल्म के अलावा आलिया, ब्रह्मास्त्र, जी ले जरा और हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र में आलिया के अलावा रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय लीड रोल में हैं। जी ले जरा में वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वहीं हार्ट ऑफ स्टोन में वह हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट के साथ नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...