1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 9 सालों में सिर्फ 15 फिल्मों में किया काम, फिर भी करोड़ों की है मालकिन…

9 सालों में सिर्फ 15 फिल्मों में किया काम, फिर भी करोड़ों की है मालकिन…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
9 सालों में सिर्फ 15 फिल्मों में किया काम, फिर भी करोड़ों की है मालकिन…

मुंबई: आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक है। वो रणबीर कपूर के साथ आए दिन चर्चा में रहती है। साथ ही फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती है, और एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते है। वही, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, 15 मार्च, 2021 को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके  पर जानते है एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बाते…

वही,  एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने वास्तु पाली हिल कॉम्प्लेक्स, बांद्रा में 2460 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 32 करोड़ रुपए है। बांद्रा की इसी बिल्डिंग में रणबीर कपूर भी रहते हैं। आलिया के नए घर के इंटीरियर का काम गौरी खान ने किया है। इसके अलावा आलिया ने जुहू और लंदन में भी घर खरीदा है।

साथ ही आपको एक खास बात दे की  एक्टर रणबीर का अपार्टमेंट इस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर है।  एक्ट्रेस आलिया ने 5वें माले पर अपार्टमेंट खरीदा है। आलिया के इस नए घर की कीमत करीब 32 करोड़ रुपए है। फिलहाल आलिया अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के साथ जुहू स्थित घर में रहती हैं। खबरें हैं कि वो जल्द ही अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के बॉलीवुड करियर के बाद यह प्रॉपर्टी में चौथा इन्वेस्टमेंट है। इसके पहले उन्होंने 2015 में इसी सोसयटी में अनुपम खेर से भी दो फ्लैट खरीदे थे। इनमें से एक की कीमत 5.16 करोड़, जबकि दूसरे की 3.83 करोड़ है। आलिया के इस घर को डायरेक्टर विकास बहल की पत्नी रिचा बहल ने डिजाइन किया है।

आलिया भट्ट ने 2015 में अपने लिए एक ब्लैक ऑडी A6 (55 लाख) कार खरीदी थी। उनकी कार का नंबर जन्मदिन की डेट से काफी मिलता है। गाड़ी का नंबर MH-02 DW 1500 है। इसके अलावा आलिया के पास ऑडी क्यू 5 (55 लाख), Range Rover Evoque (70 लाख), बीएमडब्ल्यू 7 (1.32 करोड़) कार भी है।

एक्ट्रेस ने 26 साल की कम उम्र में काफी कुछ हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस  रणबीर कपूर के फ्लैट के काफी करीब है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा आलिया भट्ट अब अपने होने वाले पति की पड़ोसन बन गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...