अक्षय कुमार की 2020 की मचअवेटेड फिल्म सूर्यवंशी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म का बीते दिनों सोमवार को ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 24 घंटे के अंदर में इस ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 24 घंटे में इस वीडियो के 42 मिलियन यानि 4 करोड़ 20 लाख व्यूज़ है।
सूर्यवंशी का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया था। जिसके लिए मुंबई में एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट फिल्म के कलाकार अक्षय कुमार, कटरीना कैफ के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी शामिल हुए थे। रणवीर और अजय देवगन फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस देते नजर आएंगे।
यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली सीरिज है, इससे पहले वो सिंघम और सिम्बा लेकर आ चुके हैं सिंघम सीरीज की दो फिल्में आ चुकी हैं, इस फ्रेंचाइजी के हीरो अजय देवगन हैं, और सिम्बा की शुरुआत रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ की थी।
सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी है। इससे पहले वो सिंघम और सिम्बा लेकर आ चुके हैं। सिंघम सीरीज़ की दो फ़िल्में आ चुकी हैं। इस फ्रेंचाइजी के हीरो अजय देवगन हैं। सिम्बा की शुरुआत रोहित ने रणवीर सिंह के साथ की।