रिपोर्ट : मदन मोहन शर्मा / मोहम्मद आबिद
वाराणसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वांचल पहुंचे जहां उनका बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। और उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी के संकल्प पत्र को देख कर जनता ने बहुमत दिया था लेकिन सरकार बनाने के बाद संकल्प पत्र के सारे वादे बीजेपी सरकार भूल गयी। और देश में जहां सरकार लाखों नौकरियों का वादा किया था वहीं अब लोगों की नौकरियां छूट रही हैं।और मां गंगा को साफ करने की कसम खाने वाली पार्टी बताए की माँ गंगा कब साफ होंगी।
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की “सरकार कहती है कि उन्हें ढाई लाख करोड़ रुपये चाहिए.. अरे! पेट्रोल डीजल के दाम जितने बढ़ाये गए हैं, उसी से वो सब मिल गया होगा.” उन्होंने कहा, भाजपा अब अर्थव्यवस्था और रोजगार पर बात नहीं कर रही है।
लोगो की आमदनी लगातार कम हो रही है और महंगाई बढ़ती जा रही है. सपा नेता ने कहा, “यूपी में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग जेलों में जाकर अपराधियों से हाथ मिला रहे हैं।