1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को बताया ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को बताया ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को बताया ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: केंद्र के कृषि कानून को लेकर सियासी जंग तेज़ हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस भाजपा पर अपने तीखे वार कर रही है, वहीं सपा भी पीछे नहीं हट रही है। एक बार फिर सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर अपना तंज कैसा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है।

पार्टी अध्यक्ष ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि,”बीजेपी की किसानों के प्रति क्रूरता व जनता के आक्रोश से डरकर बीजेपी में इस्तीफ़ों का दौर आ गया है क्योंकि भाजपा का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफ़रत बांटनेवाले भाजपाई भूमिगत हो गये हैं। अब बीजेपी का नया नाम ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’ होना चाहिए।

इतना ही नहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं। वे बेधड़क आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और न ही खादी का। यूपी को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी उठानी पड़ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...