1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप ,प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप ,प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप ,प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप ,प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। न कोरोना के संक्रमण पर रोक लग रही है, न अपराध कम हो रहे हैं।

विकास के काम ठप हैं और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस मजाक बन गया है। सरकारी खजाने की लूट मची है। झूठे आंकड़ों पर मुख्यमंत्री केंद्र की वाहवाही लूट रहे हैं।

जनता की उम्मीदें 2022 में होने वाले आम चुनावों पर टिकी हैं। जब भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ‘ लव जिहाद’ अध्‍यादेश के बहाने जिहादी उन्माद फैलाकर फिर जनता को भटकाने की कोशिश में लग गए हैं. नफरत फैलाकर समाज को बांटने की भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुरानी रणनीति है। जबकि रोज नए-नए कड़े कानून अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए ही लाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के योगी मंत्रिमण्डल ने मंगलवार को कथित लव जिहाद ‘के खिलाफ अध्यादेश पर मुहर लगा दी है. इसके तहत अब छल, कपट या जोर-जबर्दस्ती से शादी के जरिये धर्म परिवर्तन करने को गैरजमानती अपराध बना दिया गया है. इसका उल्लंघन करने पर अधिकतम 10 साल कैद की सजा तय की गयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश पूरी तरह प्रदूषण की गिरफ्त में है। पर राज्य सरकार पूरी तरह बेपरवाह बनी है। लोगों को न स्वच्छ वायु मिल रही है और स्वच्छ वातावरण।

राजधानी ही सफाई के दावों की पोल खोल रही है। आशंका है कि दिसंबर में नवंबर से ज्यादा बुरी हालत होगी। भाजपा सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय जनता को भटकाने के काम में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...