रिपोर्ट : सतीश सिंह / मोहम्मद आबिद
संभल : 2022 में विधान सभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी पार्टियां अपनी सियासी जमीन बिछाने की पूरी कोशिश कर रही है और इसी कडी में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संभल पहुंचे जहां उन्होंने आने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर तैयारियों के बारे में कहा है।
[videopress eJTRliOy]
संभल पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा है की हम 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कहा की मुरादाबाद में पार्टी का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है और उसमें सभी नेतागण उसमें मौजूद हैं और यह रणनीति तैयार की जा रही है कि भाजपा से कैसे लड़ा जाएं।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की मीडिया पर भी हमला हो रहा है और लोकतंत्र की जितनी भी संस्थाएं हैं उनको खत्म करने में बीजेपी जुटी हुई है और किसी भी तरह से चाहती है की लोकतंत्र खत्म हो जाएं, समाजवाद खत्म हो जाएं और सेक्लूजम खत्म हो जाएं।
[videopress imNtF8Dq]
वहीं अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा की हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान सेक्लूजम है, जिसमें हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई साथ मिलकर रहते हैं यही हमारी खूबसूरती है, आने वाले समय मे जनता और नौजवान को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।
वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल पर बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी को चुनकर भेजेगी, चाहें बीजेपी कितनी भी साजिश क्यों न कर लें, घटना की जाँच होनी चाहिए, यूपी में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।