1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने फिर अलापा वैक्सीन राग, सरकार बनेगी तो लगवाएंगे फ्री वैक्सीन

अखिलेश ने फिर अलापा वैक्सीन राग, सरकार बनेगी तो लगवाएंगे फ्री वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश ने फिर अलापा वैक्सीन राग, सरकार बनेगी तो लगवाएंगे फ्री वैक्सीन

रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद

बरेली: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से लगी हुई हैं,वहीं समाजवादी पार्टी के मंडलीय सम्मेलन के दूसरे दिन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली पहुंचे हैं।बता दें की अखिलेश यादव प्राइवेट विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचे और फिर फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि बाबू के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। दरअसल रवि बाबू के बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह उर्फ सोनू की एक महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा की एक साल बाद जब उनकी सरकार बन जाएगी तो वो वैक्सीन लगवाएंगे। बरेली के फरीदपुर में अखिलेश यादव ने एक सवाल का जबाव देते हुए कहा की अभी इस बात की बहस नहीं है, सवाल ये है की सभी गरीबों को फ्री वैक्सीन लगाई जाए। उत्तर प्रदेश के हर गरीब के वैक्सीन लग जाए और जब हमारी एक साल बाद सरकार बन जाएगी तो हम वैक्सीन लगवाएंगे।

गौरतलब है की बरेली में समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय मंडलीय सम्मेलन हो रहा है।पीलीभीत रोड स्थित हवेली लॉन में 20 जनवरी से सपा का मंडलीय सम्मेलन शुरू हुआ है।

मंडलीय सम्मेलन में मंडल के चारो जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की 25 विधानसभा सीटों के करीब 5 हजार कार्यकर्ता और नेता आए हुए है। और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी नेताओं से बातचीत करेंगे और विधानसभा चुनावों के लिए मंत्र देंगे। अखिलेश यादव आज रात में होटल रेडिएशन में रुकेंगे और कल यहां से रवाना होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...