1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में मांस और मदिरा के रोक का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन, कानून बनाने की मांग

मथुरा में मांस और मदिरा के रोक का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन, कानून बनाने की मांग

सीएम योगी के इस फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने स्वागत किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा में मांस और मदिरा के रोक का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन, कानून बनाने की मांग

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा में सात तीर्थ स्थलों में मांस और शराब पर पूरी तरह से बैन करने का ऐलान लिया है। सीएम योगी के इस फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने स्वागत किया है।

अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कदम बेहद सराहनीय है। उन्होंने सीएम योगी से मांग की है कि इसे प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों पर लागू किया जाए और इसके लिए सरकार बाकायदा एक कानून लाए। ताकि तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा के सेवन के साथ साथ खरीद-फरोख्त पर भी पूरी तरीके से रोक लगाई जा सके।

अध्यक्ष महंत गिरि ने आगे कहा कि पहले से ही साधु-संतों की यह मांग रही है कि तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की खरीद-फरोख्त ना हो। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखा जा सके। सीएम योगी सोमवार को श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में थे।

इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों को आश्वस्त किया है कि श्री कृष्ण की भूमि मथुरा के वृंदावन, गोवर्धन, नंद गांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में मांस और मदिरा के खरीद-फरोख्त पर पूरी तरीके से रोक रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...