{ तबरेज़ की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस की महामारी से पूरे देश लागू लॉक डाउन 4 के चलते सभी सुविधाओं को 31 मई तक रोक दिया गया है।
वही ऐसे में काफी श्रमिक मज़दूरों के लिए काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है अपने राज्य से दूसरे राज्यो में काम काज के सिलसिले में गए मज़दूरों को घर वापसी के लिए पैदल ही काफी लंबी दूरी तय करके वापस आना पड़ रहा है।
हालांकि यूपी सरकार ने काफी अधिक संख्या में दूसरे राज्यो में फसे मज़दूरों को बसों का संचालन कर वापस बुलाया लेकिन अभी भी अधिक सांख्य में श्रमिक ,मज़दूर दूसरे राज्योके फसे हुए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने सीएम योगी को पत्र देकर 1 हज़ार बसों को चलाकर दूरदराज़ फसे मज़दूरों को घर पहुचाने की मांग की है।
वही इसी के चलते यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की यूपी की योगी सरकार सत्ता के नशे में डूबी हुई है।
कांग्रेस पार्टी 1 हज़ार बसों को चलाकर मज़दूरों को उनके घर पहुचाने के मांग कर रही है लेकिन यूपी के सीएम को मिलने का समय नही है 3 दिन से कांग्रेस पार्टी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांग रही है।
लेकिन अभी तक समय नही मिल पाया है योगी आदित्यनाथ एसी में बैठकर मज़दूरों का दर्द क्या समझेंगे ।।