अभिनेता और फिल्ममेकर अजय देवगन कम देशभक्त नहीं है। वो समय समय पर देश के लिए अनेक कार्य करते रहते है और भारतीय सेना के लिए उनके दिल में ख़ास प्रेम है।
अब इसी प्रेम के कारण उन्होंने गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म में चीनी सेना से मुकाबला करते शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने खुद यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी है कि अजय देवगन गलवान वैली झड़प पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि अजय फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं। लेकिन इसे उनका प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेगा।
आपको बता दे कि 15 जून को लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना और भारतीय जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
45 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ था, जब दोनों सेनाओं के बीच इस तरह की हिंसक झड़प हुई थी।
इससे पहले 1975 में चीन के कुछ सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के गस्ती दल पर अटैक किया था।