1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यूपी में हुई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी टैक्स फ्री

यूपी में हुई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी टैक्स फ्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में हुई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी टैक्स फ्री

बॉक्स ऑफिस में तूफानी एंट्री करने के बाद बॉलीवुड स्टारर अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वर्किंग डे होने के बावजूद भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा कलेक्शन हुआ।

जानकारी के मुताबिक फिल्म ने 13 करोड़ तक की कमाई की। जिसके बाद 4 दिन की कमाई (शुक्रवार 15.10, शनिवार 20 करोड़, रविवार 26 करोड़ और सोमवार को 13 करोड़) के मुताबिक फिल्म ने 74.1 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दें कि अजय देवगन ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की थी, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया। योगी सरकार के द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री कर करने का ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर #थैंकयूयोगीजी ट्रेंड करने लगा। अजय देवगन ने भी यूपी सरकार को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया।

अजय देवगन ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा, ‘यूपी में तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को टैक्स फ्री करने के लिए योगी आदित्यनाथ जी आपका धन्यवाद। मुझे और खुशी होगी अगर आप हमारी फिल्म देखें।’ इसके साथ ही अजय देवगन ने #तान्हाजीयूनाइट्सइंडिया हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें कि यूपी में तान्हाजी फिल्म को टैक्स फ्री करने पर कई यूजर ने महाराष्ट्र सरकार को अड़े हाथों लेते है कहा कि जहां इस फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए था वहां की सरकार अभी तक विचार कर रही है। शिवाजी महाराज की सेना मूकदर्शक है? #थैंकयूयोगीजी’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...