1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. 23 साल पहले Aishwarya Rai के साथ रोमांस करने वाला ये हीरो आखिर कहां है? होती थी सुपरस्टार्स में गिनती…

23 साल पहले Aishwarya Rai के साथ रोमांस करने वाला ये हीरो आखिर कहां है? होती थी सुपरस्टार्स में गिनती…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
23 साल पहले Aishwarya Rai के साथ रोमांस करने वाला ये हीरो आखिर कहां है? होती थी सुपरस्टार्स में गिनती…

Report by: Geetanjali Lohani

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार है जो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिलों में छा गये थे । लेकिन फिर अचानक गायब भी हो गये। ऐसे ही साउथ फिल्मों के कई सुपरस्टार है जिन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ पर्दे पर रोमांस किया और फिर अचानक गायब हो गये। इन्हीं में से एक है प्रशांत थियागराजन (Prashanth Thiagarajan)। जो ऐश्वर्या राय की तीसरी फिल्म जीन्स (Film Jeans) के हीरो थे। और आज से 23 साल पहले आयी इस फिल्म के हिरो प्रशांत थियागराजन ने उस फिल्म से काफी चर्चा बटोरी थी पर अब एक्टर प्रशांत कहां है और क्या कर रहे है इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। तो चलिए आज बात करते है पर्दे पर ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करने वाले प्रशांत थियागराजन आखिर है कहां-

बता दें कि बचपन से ही प्रशांत के घर में फिल्मी माहौल था। एक्टर के पिता थियागराजन तमिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर थे और इसी के चलते वे भी फिल्मों में आए। और यही वजह है कि उन्होंने  भी एक्टर बनने की सोची। पिता के तमिल इंडस्ट्री में काफी नाम होने के चलते प्रशांत को फिल्मों में आने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा।

बता दें कि प्रशांत ने 1990 में तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म‘वैगसी पोराणतचू’से डेब्यू किया। उस वक्त वे महज 17 साल के थे। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। अपने 30 साल से ज्यादा के फिल्मी करियर में प्रशांत ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने थोली मुधु (1993), रासा मंगन (1994), कृष्णा (1996), जीन्स (1998), चॉकलेट (2001), विजेता (2003), शॉक (2004), लंदन (2005) और पोन्नार शंकर (2011) जैसी फिल्मों में काम किया है।

इसी के साथ बताते चलें कि प्रशांत ज्वैलरी मार्ट के मालिक हैं। वह एक बेहतरीन पियानोवादक भी हैं। 90 के दशक में प्रशांत काफी पॉपुलर पर्सनैलिटी में से एक थे।  शंकर के निर्देशन में बनी जीन्स फिल्म ने प्रशांत के सुपरस्टारडम को और बढ़ाया। वे कमल हसन के बाद मणिरत्नम और शंकर दोनों के साथ काम करने वाले दूसरे तमिल हीरो बने। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

लगातार करियर के ग्राफ में ऊंचाईयां छूते प्रशांत थियागराज के लिए साल 2000 एकदम बेकार साबित हुआ। इस साल  के बाद से  उनके स्टारडम में धीरे-धीरे कमी आने लगी थी। इसके पीछे की वजह उनके गलत फिल्मों का चयन बताया जाने लगा। फिर साल 2006 में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और 2011 में दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। वहीं बीते दिनों खबर ये आई थी कि एक्टर प्रशांत थियागराज आयुषमान खुराना की फिल्म अंधाधुन की रीमेक बनाने जा रहे हैं। अब ये कब तक बनेगी इस बात फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...