रिपोर्ट : संजीव भटनागर / मोहम्मद आबिद
बुलंदशहर : देश भर में पेट्रोल डीजल गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है जिसको लेकर आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमीन पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल ख़ालिक़ अंसारी के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बढ़ती मंहगाई को लेकर राज्यपाल महोदय को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

वहीं AIMIM के नेताओं ने प्रदेश की सरकार को लेकर निशाना साधा और कहा की प्रदेश में बहन बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं वहीं पुलिस पर भी मिली भगत का भी आरोप लगाया है।

मेरठ मंडल अध्यक्ष निसार अहमद ने कहा कि महंगाई के बढ़ने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इससे जनता में रोष है।सरकार को महंगाई पर जल्द से जल्द अंकुश लगाना चाहिए।
वहीं इस मौके पर जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अब्दुल ख़ालिक़ अंसारी, प्रदेश सचिव डॉ रियाज़ सैफ़ी, मेरठ मंडल अध्यक्ष निशार अहमद, नगर अध्यक्ष आरिफ सैफ़ी जिला महासचिव गजेंद्र यादव, मो नदीम अशफ़ाक़ दानिश अबुजर शान झोज़ा सहवाज़ सैफ़ी आदि लोग मौजूद थे।