1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कृषि आंदोलन :दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद

कृषि आंदोलन :दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>कृषि आंदोलन :दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद

कृषि आंदोलन : दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 28 दिनों से दिल्‍ली के अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस वजह से दिल्ली एनसीआर का ट्रैफिक प्रभावित है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पिछले 28 दिनों से बंद हैं।

चिल्ला और गाजीपुर जैसे बॉर्डर फिलहाल एक तरफ से बंद हैं। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले लोगों के लिए दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद किया गया है। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर से दिल्ली आने के लिए वैकल्पिक मार्ग की सलाह दी है।

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान 28 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों के किसानों का आंदोलन गुरुवार को 29वें दिन में पहुंच गया। सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी के नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान डटे हुए हैं।

इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में यातायात काफी प्रभावित हुआ है। चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर एक कैरिजवे बंद है। यहां दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद जा सकते हैं। नोएडा से दिल्ली का रास्ता बंद है। लोगों को सलाह है कि वह आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर और डीएनडी का इस्‍तेमाल करें।

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज किसानों के समर्थन में इन कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने वाले थे, लेकिन उन्‍हें इसकी इजाजत नहीं मिली।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला प्रपत्र राष्ट्रपति को सौंपने वाले थे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति से तीन नेताओं को मुलाकात के लिए जाने की अनुमति दे दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...