{ शिवम् की रिपोर्ट }
ताजनगरी आगरा में कोरोना का आकंड़ा बस 1000 पहुंचने को है। बुधवार देर रात 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई और इसके साथ ही आगरा में कुल मरीजों की संख्या 999 पर आ गयी है।
80 वर्ष के व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 54 हो गई है। वही आज तीन और लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।
इसे के साथ अस्पताल से ठीक होकर जाने वालों की संख्या 825 हो चुकी है और वर्तमान में 120 एक्टिव केस हैं।
आपको बता दे, 15714 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और अब 15 जून से इसे और बढ़ाये जाने की तैयारी है।