आज ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि है और इस दिन गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि मां गंगा इसी दिन पृथ्वी पर आयी थी।
आगरा में गंगा दशहरा के दिन भी लोगों ने शासन-प्रशासन की अपील का समर्थन करते हुए यमुना में स्नान करने से परहेज किया है।
आपको बता दे कि आज आगरा में मुख्य घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा और उनमें से ही एक कैलाश मंदिर घाट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
यहां पर प्राचीन महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने से लोगों ने परहेज किया और साथ ही यमुना में सामूहिक स्नान भी नहीं किया।