1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, सिर्फ 69 एक्टिव केस

आगरा: ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, सिर्फ 69 एक्टिव केस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, सिर्फ 69 एक्टिव केस

जनपद आगरा के लिए अच्छी खबर है। दरअसल जनपद में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सोमवार को कोरोना के कुल आठ मरीज मिले वही एक की मौत हो गयी है। जनपद में अब तक कुल 43 लोगों की इस वायरस से दुःखद मौत हो गयी है।

वहीं आठ नए मामलों के साथ कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 907 हो गयी है जिसमें से 795 लोग इस कोरोना वायरस से जंग जीतकर अपने घरों को जा चुके है।

इसी के साथ अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 63 रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लागातार अस्थायी जेल, जिला कारागार और केंद्रीय कारागार में जाकर बंदियों की स्क्रीनिंग कर रही है। जेल परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...