{ शिवम् की रिपोर्ट }
आगरा ताज की नगरी है और ताज मिसाल है प्रेम की, अपनेपन की और मोहब्बत की। आगरा को ताज नगरी कहा जाता है क्यूंकि यहां सिर्फ प्यार है। ये लोग एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।
इस प्रेम और इंसानियत की मिसाल मेयर नवीन जैन ने एक बार फिर दी है। आपको बता दे कि एक मुस्लिम रिक्शा चालक बड़ा गरीब है, इसका कहना है कि मेरी तीन बेटियां है जिसमें से एक की शादी हो गयी है।
इस गर्मी और उमस में रिक्शा चलाते चलाते शरीर तक गया है, टूट गया है। लॉक डाउन में गरीबी नहीं झेल पाने के कारण भूखा भी है। लेकिन आगरा के मेयर नवीन जैन ने मिसाल पेश करते हुए उसे आर्थिक सहायता दी है।
मेयर ने आगे भी उनकी मदद का आश्वासन दिया है। उन्होनें आर्थिक सहायता के साथ ही भोजन भी कराया, टेढ़ी बगिया का रहने वाला रिक्शाचालक सुबह से भूखा था।
मेयर अपने परिवारीजनों औऱ पड़ोसियों के साथ अपनी कॉलोनी में टहल रहे थे, मेयर ने सुबह से भूखे रोते बिलखते रिक्शाचालक का ढांढस बंधाया।
ये आगरा वासियों का प्रेम ही है जो उन्हें सबसे अलग बना देता है। ताज की मोहब्बत आगरा जनपद के हर निवासी में समायी हुई है। ये लोग हर समय गरीबों और बेसहरा लोगों की मदद को आगे रहते है।