ताजनगरी आगरा के वासियों के लिए आज एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी दी है कि ताजमहल के दरवाज़े छह जुलाई से लोगों के लिए खोल दिए जायेगे।
ताजमहल आगरा के लिए एक पहचान के तौर पर काम करता है और इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आये है जब ताजमहल इतने लम्बे समय तक बंद रहा हो।
देश और विदेश से हर महीनें लाखों देशी और विदेशी पर्यटक इस मोहब्बत और इश्क़ की निशानी का दीदार करने आते है। आगरा के पर्यटन उद्योग में वाकई में ताजमहल का एक बड़ा योगदान है।
हालांकि आपको बता दे कि कोरोना को लेकर जो सरकार ने गाइड लाइन बनायीं है उसका पालन लोगों को करना होगा। यहां प्रवेश के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।
एक नियम यह भी बनाया गया है कि दिन में सिर्फ पांच हज़ार लोग ही ताज का दीदार कर पाएंगे। इसमें आधे लोग एक पाली में वहीं बाकी आधी लोग दूसरी पाली में इस ताजमहल को देख पाएंगे।
वहीं कोरोना की बात करे तो जनपद आगरा में अब तक कुल 1250 से अधिक मरीज हो गए है। कल यानी गुरुवार को भी 12 नए मरीज मिले है। इस घातक कोरोना वायरस से अब तक 89 मौतें भी आगरा जनपद में हो गयी है।