{ शिवम् की रिपोर्ट }
कोरोना से जंग में ताजनगरी धीरे-धीरे जीत को ओर बढ़ रही है। कल 8 मरीज मिले वही 36 को छुट्टी भी मिल गयी। इस हिसाब से आगरा में 83 फीसदी से भी अधिक का रिकवरी रेट हो गया है जो की पुरे देश में सबसे अधिक है।
अब तक 837 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 696 ठीक हो गए हैं। शहर में 41 कंटेनमेंट जोन हैं, जिन पर प्रशासन नजर रख रहा है।
लेकिन इसी बीच कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने सरकार पर सवाल खड़े किये है।
उन्होंने पूछा है कि आगरा में बिना इलाज के दम तोड़ रहे लोगों को इलाज क्यों नही मिल रहा ? आगरा में मुख्यमंत्री की टीम आने के बाद अचानक कम कैसे हुए आंकड़े ?
निजी लैब में क्यूं अचानक बन्द कर दी गयी कोरोना जांच ? जैसे कई सवाल उन्होंने सरकार से किये है।
विपक्ष चाहे जो कहे लेकिन इतना दिखाई दे रहा है की आगरा जनपद के लोग अगर इसी तरह सरकार का सहयोग दे तो जल्द कोरोना मुक्त हो जायेगे।