{ओपी वरुण की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजी गई टीम ने सख्ती बरतते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जीके अनेजा को तत्काल हटा दिया है।
उन्हें निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ से सम्बद्ध कर कर दिया गया है। उनके स्थान पर कानपुर डॉ संजय काला को एसएन मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक के प्रधानाचार्य बनाया गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड की अव्यवस्थाओं के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।
वहीं अन्य बीमारियों के मरीजों के इलाज में भी लापरवाही बरतने के आरोप भी लगातार लग रहे थे। इसके चलते ही डॉ अनेजा को उनके पद से तत्काल हटाया गया है।