1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा पुलिस विदेशी पर्यटकों के लिए बनी मसीहा

आगरा पुलिस विदेशी पर्यटकों के लिए बनी मसीहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा पुलिस विदेशी पर्यटकों के लिए बनी मसीहा

थाना ताजगंज अंतर्गत बसई चौकी क्षेत्र के होटल में ताज दीदार को आए फ्रांस और नार्वे के तीन पर्यटन लॉक डाउन के दौरान यहां फस गए।

होटल वीरेन्द्र रेजीडेंसी में 24 मार्च को इन पर्यटकों ने एंट्री की थी। उसके बाद लॉक डाउन शुरू होने से यह लोग यही फस गए।

जब इस बारे में चौकी प्रभारी मनोज भाटी और इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार को हुई तो वह होटल पहुंचे और पर्यटकों का हालचाल जाना। तब से लेकर आज तक ताजगंज पुलिस इन पर्यटकों का का ख्याल रख रही है।

फ्रांस के रहने वाले एलेक्स और एमाली और नार्वे की रहने वाली मियां अब अपने वतन वापस लौटना चाहती हैं। उन्होंने बताया इटली और फ्रांस में महामारी का असर अधिक होने से वह लोग खुद ही यहां रुके हुए हैं।

उन्होंने भारत सरकार और और अपने देश में बात कर ली है। वही एक दो दिन बाद वह अपने वतन को लौटेंगे।

वहीं तीनों पर्यटकों ने लॉक डाउन के दौरान फंसे रहने पर होटल स्टाफ और पुलिस की सराहना करते हुए बताया कि आगरा पुलिस ने इस दौरान भरपूर सहयोग दिया है।

रहने से लेकर खाने तक का ख्याल साथ मेडिसन भी उपलब्ध कराई पुलिस द्वारा रखा गया है। पर्यटकों ने कहा कि वतन वापसी के बाद वह आगरा पुलिस के बारे में भी लोगों को बताएंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...