1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा पुलिस हुई सख्त: लॉक डाउन का पालन न करने वाले लोगों पर की कार्यवाही

आगरा पुलिस हुई सख्त: लॉक डाउन का पालन न करने वाले लोगों पर की कार्यवाही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा पुलिस हुई सख्त: लॉक डाउन का पालन न करने वाले लोगों पर की कार्यवाही

{ शिव की रिपोर्ट }

ताज नगरी आगरा में कोरोनावायरस के चलते आगरा के हालात बिगड़ते जा रहे हैं तो वही दिन प्रतिदिन आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है।

लॉक डाउन का तीसरा चरण चल रहा है और आगरा की बात की जाए तो आगरा में लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं लोग बिना वजह अपने घरों से निकल रहे हैं।

इसी के चलते आगरा पुलिस प्रशासन ने अव आगरा की स्थिति को सुधारने के लिए जो लोग बिना वजह अपने घरों से निकल रहे हैं अब उन पर सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है।

जो लोग दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं और लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उनके वाहनों का चालान और लोगों को खिलाफ 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

वही आज सुबह से आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा करीब 100 से ज्यादा दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...