{ ओपी वरुण की रिपोर्ट }
आगरा का पेठा वर्ल्ड फेमस है और इसकी डिमांड विश्व भर में रहती है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते आगर के पेठे की मिठास तो गुम हो ही गयी है वहीं पेठे का कारोबार भी पूरी तरह से चौपट हो गया है।
लॉकडाउन 5 की गाइड लाइन बाद से अनलॉक हुए बाजारों में रौनक भले ही धीरे धीरे लौट रही हो लेकिन पेठे की मंडी, नूरी दरवाजा अभी भी बंद है जिससे पेठा व्यापारी काफी परेशान है।
पेठा व्यापारियों का कहना है कि कोरोना ने इस व्यापार की कमर तोड़ दी है। अन्य व्यापारों की तरह ही पेठे के व्यापार पर भी कोरोना का असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा जिससे सभी पेठे के व्यापारी काफी चिंतित है।
पेठा व्यापारी सोनू अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पिछले ढाई महीनों में पेठे का पुराना माल और कच्चा माल खराब हो गया है।
हर पेठा व्यापारी को नए सिरे से पेठा तैयार कराना होगा। कोरोना के कारण पेठा तैयार कराने में काफी चुनौतियां सामने आने वाली है और पेठा बनाने के दौरान काफी सावधानियां बरतनी होगी।
पेठा व्यापारियों कहना है कि कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए वो कोरोना की सभी गाइड लाइन का पालन करने के साथ पेठा तैयार कराने के दौरान हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखेंगे लेकिन प्रशासन से बाजार खोलने की अनुमति का इंतजार है।