ताजनगरी आगरा में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है। कल भी कुल आठ नए मरीज सामने आये है जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 1227 हो गयी है।
आपको बता दे, ताजनगरी में अब तक 86 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अब 120 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
चार नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 हो गई है। इस बीच आगरा में लागू धारा 144 को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
22 मार्च को इसे लागू किया था। आने वाले दिनों में सावन, बकरीद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस जैसे पर्व हैं। साथ ही शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप भी नहीं थम रहा है।
जुलाई-अगस्त में होने वाली धार्मिक गतिविधियों व कोरोना महामारी के दौरान अनलॉक के निर्देशों का पालन कराने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा होगा।