1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : 18 नए मरीजों के साथ जनपद में रोगियों की संख्या 1324 हुई

आगरा : 18 नए मरीजों के साथ जनपद में रोगियों की संख्या 1324 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : 18 नए मरीजों के साथ जनपद में रोगियों की संख्या 1324 हुई

ताजनगरी आगरा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कल देर रात आयी रिपोर्ट में 18 नए मरीज और मिले है और इसी के साथ जनपद आगरा में कुल मरीजों का आंकड़ा 1324 हो गया है।

डीएम प्रभु एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार दिन से कोई मृत्यु नहीं हुई है वहीं अबतक कुल संक्रमित मृतक संख्या 90 है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार को छह नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं और इसी के साथ स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1087 हो गई है और 147 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

आपको बता दे कि जिले में अब तक 27 हजार मरीजों की कोरोना जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने दहतौरा मोड़, नरायच, नौलक्खा, शहीद नगर, विभव नगर, ताजनगरी, देवरी रोड में 882 घरों के 4,836 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।

यहां पर सात स्थानों पर शिविर लगाकर 114 पुरुष, 108 महिला और दो बच्चों की सेहत की जांच की गई। इनमें त्वचा रोग के 21 मरीज, पांच-पांच मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...