1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : आत्मनिर्भर बनता भारत, प्रगति के पथ पर दौड़ती भारतीय रेलवे

आगरा : आत्मनिर्भर बनता भारत, प्रगति के पथ पर दौड़ती भारतीय रेलवे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : आत्मनिर्भर बनता भारत, प्रगति के पथ पर दौड़ती भारतीय रेलवे

{ शिवम् की रिपोर्ट }

भारतीय रेलवे किस तेजी के साथ प्रगति के पथ पर दौड़ रही है इसके कई मामले अब तक देखे जा चुके हैं।

आपको बता दे कि रेल इंजन के मामले में भारत ने डबल पावर हासिल कर ली है और डबल पावर के इंजन ट्रेनों को खींचते नजर आएंगे।

भारत का सबसे शक्तिशाली इंजन 12000 हॉर्स पावर का है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया इंजन पूरी तरीके से स्वदेशी है।

12000 ऑफ पावर का डब्लूएजी 12 बी इंजन दो हिस्सों में है। मेक इन इंडिया के तहत इंजन को बिहार मधेपुरा लोकोमोटिव,रेल मंत्रालय,ओर अल्स्टाम मैन्युफैक्चरिंग इंडिया लिमिटेड ने तैयार किया है।

उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 12000 ऑफ पावर का इंजन पहुंचा। मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने नारियल फोड़ा और विधिवत शुभारंभ किया साथ ही इंजन का अवलोकन किया।

लोको पायलट की केबिन पूरी तरीके से वातानुकूलित है,, गतिविधियों पर नजर रखने के लिए माइक्रोफोन वायस रिकॉर्डर ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

पूरी तरीके से स्वदेशी 12000 हॉर्स पावर के इंजन की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रास्ते में रेलवे लाइन पर रखे बड़े पत्थरों को यह आसानी से उड़ा सकता है और 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ सकता है।

पिछले कुछ वर्षों की बात की जाए तो भारतीय रेलवे ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय रेलवे जिस तेजी के साथ प्रगति के पथ पर दौड़ रही है उसे देख कर लगता है कि आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे दुनिया की बेहतर रेलवे में से एक होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...