रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: यूपी के आगरा में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में नौ लोंगो ने अपनी जान गंवा दी। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कंटेनर से एक स्कॉर्पियों कार की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार में सवार नौ लोगो की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं।
आपको बता दें कि हादसे सुबह एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। जबकि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद की मानें तो टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई।
अनियंत्रित हुई कार आगरा के रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर, से टकराई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसे में आठ लोगों की मौके पर पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिलीस जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोगो को निकला जा सका। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए गए हैं। नौ लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की बात करें तो इसमें गुड्डू कुमार (गया), बबलू प्रजापति, विकास कुमार (गया), राजेश (गया),नगेंद्र कुमार (गया), सुरेंद्र कुमार (गया), कार चालक अनिल, अमन,बिपिन ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है।