आगरा और ग्वालियर के बीच बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से यात्रा का स्वरूप पूरी तरह बदलने वाला है। वर्तमान में जहां आगरा से ग्वालियर पहुंचने में लगभग 4 घंटे लगते हैं, वहीं एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह यात्रा सिर्फ 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अनुसार प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरू होने वाला है।
एक्सप्रेसवे की कुल 85 किलोमीटर लंबाई में तीन प्रवेश और तीन निकासी प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि सभी दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को सुविधाजनक मार्ग मिल सके। ये प्वाइंट यहां प्रस्तावित हैं-
नूराबाद-मालनपुर
धौलपुर-राजाखेड़ा-आगरा
दिमनी क्षेत्र
अधिकारियों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के किनारों पर स्थानीय ब्रिज नहीं बनाए जाएंगे, जिससे यातायात बाधित हुए बिना हाई-स्पीड मूवमेंट सुनिश्चित हो सकेगा।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का सीधा कनेक्शन आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे से होगा। इसका अर्थ है कि- ग्वालियर से दिल्ली-नोएडा पहुंचने में मात्र 2 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। यानी ग्वालियर से नोएडा/ग्रेटर नोएडा के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
प्रवेश और निकासी प्वाइंट्स के माध्यम से निम्न मार्ग भी एक्सप्रेसवे से जुड़े रहेंगे-
पुराना ग्वालियर-आगरा हाईवे
ग्वालियर-इटावा हाईवे
इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
अधिकारियों का कहना है कि हाई-स्पीड, एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे पर-
दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी
भारी वाहनों को सुगम मार्ग मिलेगा
ग्वालियर की औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को गती मिलेगी