{ शिवम् की रिपोर्ट }
ताज नगरी आगरा धीरे धीरे अब कोरोना की जंग जीतती हुई नज़र आ रही है। दरअसल कल जनपद में कुल 6 मरीज मिले वही 11 को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से जनपद में मरीजों के मिलने की संख्या कम हो गयी है वही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में बढ़त देखी जा रही है।
मरीजों की संख्या भले ही 843 हो गयी है लेकिन 707 लोगों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है और इस हिसाब से जनपद आगरा में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 105 रह गयी है।
आपको बता दे कि जनपद में अब तक 11650 के करीब नमूने लिए गए है वही हज़ारों लोगो को लक्षण के आधार पर दवाएं दी जा रही है।