{ शिवम् की रिपोर्ट }
ताजनगरी आगरा में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि आगरा जनपद में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 1000 को पार करती हुई 1008 हो गयी है।
देर रात नौ नए मरीज मिले वही एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। आगरा जनपद में अब तक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
दो मार्च को यहां पहला केस आया था और 11 जून की रात तक 1008 पर आगरा आ चुका है। हालांकि कल 15 मरीज ठीक होकर अपने घर भी चले गए है।
इस प्रकार कुल ठीक होने वालों की संख्या अब 840 हो गयी है। वर्तमान में 112 एक्टिव केस हैं। गुरुवार तक 15946 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
एक दिन में 200 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। आपको बता दे कि 900 से 1000 केस होने में जनपद में नौ दिन लगे। यह संक्रमण के धीमे होने की रफ्तार तो बताता है लेकिन सचेत रहना होगा।